- खेल में बढ़ते रुझान युवा पीढ़ी के लिए बहुत सकरात्मक
- संयुक्त महाकुंभ तीन दिवसीय खस्सी टूर्नामेंट का समापन
अनीता अग्रवाल
लोहरदगा : संयुक्त महाकुंभ तीन दिवसीय खस्सी टूर्नामेंट का मंगलवार को सम्पन्न हो गया। देर शाम तक चले अंतिम मुकाबला कांटे के टक्कर का था। बालक वर्ग में 32 टीमों ने भाग लिया था। जिसमें फाइनल वन समिति बड़ा चोरगाई व खूंटी जीडी टीम के बीच खेला गया।
जिसमें मैदानी गोल में बड़ा चोरगाई की टीम 2-0 से जीतकर खिताब अपने नाम किया। बालिका वर्ग में 8 टीमों ने भाग लिया जिसका फ़ायनल बेढत जामुन टोली व बेढत जतरा टोली के बीच खेला गया। पेनाल्टी शूट में 4-3 से बेढत जतरा टोली की टीम विजयी रही।
मैच शुरू होने से पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे का हाथ मिलाते हुए परिचय प्राप्त किया और मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों से शुभकामनाएं ली। जोड़ा खस्सी व शील्ड देकर मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव ने पुरष्कृत किया और खिलाड़ियों को संबोधित किया।
कहा, आज जो खिलाड़ी अपने सभी काम छोड़कर जी जान से खेल में रुचि रख रहे हैं उनका आज का परिश्रम कल की सफलता है। खेल में बढ़ते रुझान युवा पीढ़ी के लिए बहुत सकरात्मक है। इसी तरह लगातार खेलते रहने से शरीर के साथ व्यक्तित्त्व का विकास होता है। मजबूत शारीरिक गठन के लिए फुटबॉल सबसे बढ़िया माध्यम है। एक साथ समूह में खेलने से एक और जहां प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है वहीं दूसरी ओर इससे जीवन में अनुशासन बढ़ता है। हारने वाले टीम को भी कभी निराश नहीं होने की जरूरत है। हर पराजय से सफलता के लिए प्रेरक है। कमियों को सुधार कर खिलाड़ी फिर से आगे प्रयास करें एक दिन जरूर सफल होंगे।
विशिष्ट अतिथि खान प्रबंधक अजय कुमार पांडेय, एच आर राजेश घोष, माइंस पदाधिकारी अनिल कुमार, प्रदीप ददई, पसस रानी मिंज, संदीप पांडेय, आयोजकों में वीरेंद्र यादव, रामदेव उरांव, रिंकू, संजय, बबलू पंचम, अमित लालमोहन आदि उपस्थित थे।