8वीं हॉकी इंडिया सबजूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2018

रांची । महिला-पुरुष के लिए झारखंड हॉकी टीम के गठन हेतु हॉकी झारखंड खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 10 दिसंबर को सुबह 8 बजे से एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडिम मोरहाबादी में किया जा रहा है। चयन ट्रायल में झारखंड के कोई भी महिला पुरुष हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते है। जिनका जन्म 31 दिसम्बर 2001 के बाद हुई। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियो को अपने साथ 2 पासपोर्ट साइज का अपना फोटो, आधार कार्ड तथा ग्राम पंचायत या नगर निगम द्वारा जारी किये हुए जन्म प्रमाण पत्र की छाया प्रति लेना आवश्यक है। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी मनोज कोनबेगी के मोबाइल नंबर 9973839163 से सम्पर्क कर सकते है। उक्त जानकारी मनोज कोनबेगी, सदस्य चयन समिति ने दी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More