मेगा फुटबॉल इवेंट के लिए हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ

रांची । अगले 3 दिसम्बर को राजधानी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होने वाले कोलकत्ता की मोहम्मडन स्पोर्टिंग बनाम झाखंड एकादश के मैच के लिए खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह नजर आने लगा है। आयोजन समिति मोरहाबादी क्रीड़ा केंद्र मोरहाबादी मैदान बचाओ संघर्ष समिति और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, झारखंड प्रदेश की ओर से मेगा फुटबॉल इवेंट की सफलता के लिए राजधानी के पांच महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की गयी। अवसर पर गणमान्य लोगों, खिलाड़ियों खेल प्रेमियों आयोजन समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों सहित आम लोगों ने भी झारखंड की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन फुटबॉल की लोकप्रियता बढ़ाने और 3 दिसंबर के मेगा फुटबॉल इवेंट की सफलता के लिए हस्ताक्षर करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। इसी बीच मोहम्मडन स्पोर्टिंग से मुकाबले को तैयार झारखंड – एकादश टीम का अंतिम चयन वृहस्पतिवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने नज्म असांरी के दिशा-निर्देशन में शुरू होगा। बुधवार शाम आयोजन समितियों के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता बंधन उरांव ने की। बैठक की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के संयोजक डॉ प्रणव कुमार बब्बू ने बताया कि मेगा फुटबॉल इवेंट का आयोजन अभूतपूर्व होगा। यह झारखंड में फुटबॉल के लिए एक रोमांचक युग की शुरूआत होगी।  बैठक में मुख्य रूप से डा प्रणव कुमार बब्बू, बंधन उरांव, प्रकाश गोप बुल्लू, मोहम्मद करीम खान, टीसी खलखो, कृष्णा लकड़ा, जोन टोप्पो, संजय टोप्पो, अजय कच्छप, राजु वर्मा, मंगल मिंज, संतोष उरांव उज्जवल चटर्नी, प्रकाश उरांव, प्रमोद तिर्की, शुभम मुंडा, गोविन्द कुमार सिंह, राकेश सिंह, मों चांद खान, रितेश श्रीवास्तव, संजय अम्बष्ठ, संतोष दीपक, आशीष चटर्जी, नरेंद्र कुमार सिन्हा, विजय सिंह, कमल सिंह, मुकेश कुमार, मनोज वर्मा, मनोहर महली सहित अन्य सदस्यों और पदाधिकारियों ने भाग लिया साथ सभी उप समितियों के कार्यों का योजनाओं की समीक्षा की गयी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More