धोनी पहुंचे जेएससीए, टेनिस का मजा लिया

रांची: एक ओर धोनी के सन्यास की चर्चा जोरों पर है तो दूसरी ओर इन तमाम खबरों से अपने को अलग करते हुए अपने होमग्राउंड जेएससीए पहुंचे। मैदान पर टेनिस खेला व यहां के सदस्यों से बातचीत की। इस दौरान लगातार उनके चेहरे पर मुस्कराहट बनी हुई थी। सभी से बात करने के बाद मैदान में घूमकर उसे निहारा। माही सेना के साथ बिताने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान वे फिटनेस पर ध्यान देंगे। गौरतलब है कि वेस्टइंडीज दौरे से उन्होंने खुद को अलग कर लिया है। अगले दो माह तक वे क्रिकेट से दूर रहकर अपने रेजिमेेंट के साथ समय व्यतित करेंगे। गौरतलब है कि वे टैरिटोरियल आर्मी के पैराशूट रेजिमेंट में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More