बिरसा के शहादत दिवस पर ‘रन फॉर बिरसा’

रांची: भगवान बिरसा मुंडा के 119वें शहादत दिवस के मौके पर रविवार को ‘रन फॉर बिरसा’ मैं हूं बिरसा थीम पर सैकड़ों युवक- युवतियों ने मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया। दौड़ सुबह 06:30 में बुधु भगत चौक अरगोड़ा से प्रारंभ होकर बिरसा चौक पर पंहुचकर संपन्न हो गई। इस बाबत वहीं स्थापित उनके शिलालेख पर माल्यार्पण किया गया। भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित किये गये।

[URIS id=9499]

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलीहातू से लाई हुई पवित्र मिट्टी को लेागों के बीच बांटा गया। मैराथन दौड़ को अजय टोप्पो, अजय तिर्की, गीताश्री उरांव, झरी लिंडा, सविता कुजूर, अजित उरांव, झरिया उरांव, निकोलास एक्का, राहुल उरांव, एल्विन लगड़ा, प्रदीप कच्छप द्वारा झंडा दिखाकर आरंभ किया गया। बिरसा चौक पर विजेताओं को प्रशस्ति पत्र सहित सम्मान राशि दिये गये। विभिन्न गांव एवं मौजों के पाहनो द्वारा बिरसा चैक पर पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। युवाओं द्वारा बिरसा मुंडा के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More