चाईबासा बिरसा मुण्डा क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्राफी आयोजन को मंजूरी

- आयुक्त, उपायुक्त व क्रिकेट एसोसिएशन संघ के उपाध्यक्ष के साथ बैठक
संतोष वर्मा
चाईबासा: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी मैच के आयोजन को मंजूरी दे दी है। लेकिन इसके लिए बीसीसीआई ने जिला प्रशासन और जिला क्रिकेट संघ को मैदान सी सीमा बढाने की शर्त रखी है। जिसे प्रशासन ने स्वीकार करते हुए क्रिकेट स्टेडियम की सीमा बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दिया है।
कोल्हान आयुक्त विजय सिंह ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक किया। जिसमें उपायुक्त अरवा राजकमल, झारखंड क्रिकेट संघ उपाध्यक्ष असीम कुमार सिंह सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।
जिला प्रशासन और जिला क्रिकेट ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि क्रिकेट स्टेडियम से सटे सिंहभूम स्पोर्टस मैदान की जमीन लेकर क्रिकेट स्टेडियम की सीमा बढ़ाया जाएगा। ताकि चाईबासा में भी रणजी मैच का आयोजन कराया जा सकें।
दूसरी तरफ सिंहभूम स्पोर्टस मैदान जो काफी बड़ा है, उसकी जमीन क्रिकेट स्टेडियम को देने के बाद 26 जनवरी और 15 अगस्त में यहीं जिला स्तरीय कार्यक्रम कराने का भी फैसला लिया गया। जो अब तक पुलिस लाइन में होता था। इसके लिए सिंहभूम स्पोर्टस में दर्शकों की क्षमता बढ़ाने के लिए गैलरी बनाने का भी निर्देश आयुक्त ने दिया।
इस तरह जिला प्रशासन ने क्रिकेट और फुटबॉल दोनों स्टेडियम को नये सिरे से सजाने- संवारने की पहल शुरू कर दिया है।
इसके साथ आयुक्त ने चाईबासा में बाईपास सड़क के लिए भी अधिकारियों से बात की, अधिकारियों के जमीन और रूट की जानकारी देने पर राज्य और केंद्र सरकार ने भी आयुक्त को चाईबासा में बाईपास सड़क बनाने की मंजूरी दिया है।जो दिसंबर से आरंभ हो जाएगा और दो साल में चाईबासा में बाईपास बन जाएगा।


