BCCI पर भड़के…
श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने एक ही टीम के खिलाफ सीरीज को लेकर सवाल उठाए थे। अब कोहली ने भारतीय टीम के साउथ अफ्रीकी दौरे को लेकर सवाल उठा दिए हैं। कोहली का मानना है कि उन्हें विदेशी दौरे से पहले कम से कम एक महीने का समय मिलना चाहिए ताकि खिलाड़ियों को मुश्किल चुनौती का सामना करने में परेशानी न हो। भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे 24 दिसंबर को खेलेगी जबकि 27 दिसंबर को उसे दक्षिण अफ्रीका रवाना होना है।
कप्तान कोहली ने कहा कि विदेशी दौरे से खिलाड़ियों का आकलन किया जाता है और ऐसे में अगर टीम को ब्रेक न मिले तो तौयारी पूरी नहीं हो सकती. कोहली ने कहा कि बड़ी सीरीज के लिए टीम को अलग तरीके से तैयारी करनी होती है लिहाजा दो सीरीज के बीच ब्रेक होना चाहिए।
उन्होंने कहा ,‘‘भविष्य में हमें इस पर ध्यान देना होगा क्योंकि हम विदेश दौरे पर टीम का आकलन करने लगते हैं लेकिन यह नहीं देखते कि तैयारी के लिए कितना समय हमें मिला।’’
भारतीय कप्तान ने कहा ,‘‘टेस्ट मैचों के बाद नतीजे आने पर लोग खिलाड़ियों के बारे में आकलन करने लगते हैं. ऐसा नहीं होना चाहिए. यह भी देखना चाहिए कि हम जैसी तैयारी करना चाहते थे, हमें उसका मौका मिला या नहीं।


