पैरालम्पियन, प्रशांत टाटा स्टील नोआमुंडी रन-ए-थॉन 2018 में जैव विविधता के लिए दौड़ेंगे

संतोष वर्मा

चाईबासा: ऐसा कहा जाता है कि असंभव और संभव के बीच का अंतर मनुष्य के दृढ़ संकल्प में निहित होता है और हमारी नियति हमारे दृढ़ संकल्प की आग में तपती है। साहस से आत्मविश्वास तक, दृढ़ता से पूर्णता तक, जमशेदपुर के 35 वर्षीय दिव्यांग चैंपियन ‘प्रशांत सिन्हा’ की कहानी सामान्यता की सीमाओं को फिर से परिभाषित कर रही है।
प्रशांत को सेरेब्रल पल्सी है। यह एक तंत्रिका संबंधी जन्मजात विकार है, जो पीड़ित की हरकत, मोटर स्किल और मांसपेशी की दशा को प्रभावित करता है। शरीर के सही प्रकार से हरकत से बाधित प्रशांत बैडमिंटन खेलते हैं और एक पूर्णतया समर्पित मैराथन धावक हैं। पैरालम्पिक खिलाड़ी होने के अलावा, प्रशांत एक बैडमिंटन खिलाड़ी के रूप में विभिन्न राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंटों में 22 बार हिस्सा ले चुके हैं। वे पिछले 3 सालों से रोजाना 10 किलोमीटर दौड़ते हैं।
नोआमुंडी रन-ए-थॉन 2018 के लिए तैयार प्रशांत ने कहा “मैं यह दिखाना चाहता हूं कि अक्षमता नामक कोई चीज नहीं है। जितना सामान्य होना चाहिए, मैं उतना सामान्य हूं। मुझे टाटा स्टील नोआमुंडी रन-ए-थॉन के बारे में पता चला कि दिव्यांगों (पीडब्ल्यूडी) के लिए एक विशेष दौड़ होती है। मैं यह जानकर वास्तव में खुश हुआ। मैं अन्य प्रतिभागियों के साथ 10 के वर्ग में ‘जैव विविधता के लिए दौड़’ में हिस्सा लूंगा। टाटा स्टील जमशेदपुर रन-ए-थॉन की शुरुआत के बाद से मैं मैराथन दौड़ रहा हूं।“
इस साल, टाटा स्टील नोआमुंडी रन-ए-थॉन 28 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। जैव विविधता पर स्टेकहोल्डरों, विशेषकर युवा पीढ़ी के बीच संदेश फैलाने के लिए खेल को एक माध्यम के रूप में शामिल करना इसके उद्देश्य को मजबूती प्रदान करता है। जिम्मेदार संचालन और निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध, इस वर्ष यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम यूएनडीपी की पहल ‘सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (एसडीजी) से इस कार्यक्रम का थीम लिया गया है। एसडीजी का 2030 एजेंडा सामाजिक समावेश, पर्यावरण स्थिरता और आर्थिक विकास के लिए विश्व की योजना का प्रतिनिधित्व करता है।
ऐसा माना जाता है कि जीवन हमारे आराम क्षेत्र के अंत में शुरू होता है और ‘आप कौन हैं’ यह खोजना, ‘आप कल कौन होंगे’ की दिशा में पहला कदम है। यहां प्रशांत जैसे लोग हैं, जो अपने विकार से सीमित होने से इनकार करते हैं और अपने सपने को साकार करने में जुटे रहते हैं। दरअसल हजार मील की यात्रा, पहले एक कदम से ही शुरू होती है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More