- नोआमुंडी रन-ए-थॉन के लिए 4800 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया
- 10 अलग-अलग राज्यों के धावक जैव विविधता के लिए दौड़ेंगे
संतोष वर्मा
चाईबासा: अपने क्षेत्रों में खेल को जीवन का एक तरीके के रूप में बढ़ावा देने वाला टाटा स्टील का नोआमुंडी रन-ए-थॉन इस साल और बड़ा और बेहतर हो रहा है। 28 अक्टूबर, 2018 (रविवार) को नोआमुंडी स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में होने वाले रन-ए-थॉन में पूरे देश से धावक शामिल होंगे।
टाटा स्टील द्वारा इंटरनेशनल यूनियन ऑफ नेचर (आईयूसीएन, इंडिया) के साथ इसकी पर्यावरणीय पहलकदमियों के अनुरूप नोआमुंडी रन-ए-थॉन इस क्षेत्र के वनस्पतियों और जीवों के प्रति कंपनी की श्रद्धा प्रकट करने का अन्यान्य तरीका है। जैव विविधता के लिए दौड़ के पीछे इस साल विचार समुदाय के लोगों के लिए स्थिरता और जैव विविधता की अवधारणा को सरल बनाना है।
4800 से अधिक लोगों ने विभिन्न श्रेणियों में दौड़ के लिए पंजीकरण कराया है। बिहार, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और झारखंड जैसे 10 राज्यों के धावक हरियाली और स्वच्छ ऊर्जा के लिए दौड़ेगें।
एकता और विविधता के प्रतीक के रूप में, दिव्यांगों (पीडब्ल्यूडी) के लिए एक विशेष 2 किलोमीटर दौड़ भी आयोजित की जायेगी। इस वर्ष उम्मीद है कि 70 से अधिक दिव्यांग दौड़ में भाग लेंगे।
पहली बार हिस्सा लेने को लेकर रोमांचित तेलंगाना के धावक सीरीपुरम ने कहा, “कार्यस्थल पर अहले सुबह शारीरिक प्रशिक्षण ने मुझे बेहतर, केंद्रित और स्वस्थ होने में मदद की है। शारीरिक गतिविधि अब हमारी दिनचर्या का हिस्सा है। मैंने नोआमुंडी रन-ए-थॉन का विज्ञापन ऑनलाइन देखा और इसका एक हिस्सा बनने के लिए उत्साहित था।
मैराथन धावकों द्वारा प्रेरित, मुझे लगा कि यह मेरा बुलावा है। मैं जैव विविधता के लिए पहली बार नोआमुंडी में दौड़़ लगाउंगा।“ अपनी पर्यावरणीय पहलों को आगे बढ़ाते हुए, टाटा स्टील का उद्देश्य जैव विविधता के महत्व पर अगली पीढ़ी को बढ़ावा देने और शिक्षित करने के लिए मेगा कम्युनिटी इवेंट का आयोजन कर बेहतर कल का निर्माण करना है।