पाईलट माहेश्वरी प्रिमियर लीग 2018: दूसरा दिन

रांची: शनिवार को माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा आयोजित वार्षिक टेनीस बाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता ‘‘पाईलट माहेश्वरी प्रिमियर लीग 2018’’ के दूसरे दिन कांके स्थित बिरसा कृषि विवि के मैदान में 6 लीग मैच खेले गये। जिसके परिणाम इस प्रकार रहे। पहले मैच में दंगल के सुल्तान ने यो यो इलेवन को 7 विकेट से हराया। दुसरे मैच में मारू स्टनर्स ने एम आर एफ फाइटर्स को 18 रन से हराया। तिसरे मैच में मदर्स प्राइड माहेष्वरी ने यो यो इलेवन को 47 रन से हराया। चौथे मैच में एम आर एफ फाइटर्स ने राठी वारियर्स को 36 रन से हराया। पांचव मैच में दंगल के सुल्तान ने पाॅलीकैब चैलेंजर्स को 13 रन से हराया। छठे मैच में मारू स्टनर्स ने बालाजी चैलेंजर्स को 37 रन से हराया। रविवार को पहला सेमीफाइनल मैच मारू स्टनर्स और मदर्स प्राइड माहेशवरी एवं दूसरा सेमीफाइनल दंगल के सुल्तान एवं एम आर एफ फाइटर्स के बीच खेला जायेगा। सुमीत बोड़ा ने टूर्नामेंट में अब तक सर्वाधिक 109 रन बना कर ओरेंज कैप हासिल किया। वहीं सर्वाधिक 6 विकेट लेकर नयन बोड़ा ने पर्पल कैप हासिल किया। मैच की काॅमेंट्री गिरिजा शंकर पेड़ीवाल ने की। अम्पायर निलाभ, धर्मेन्द्र, गूड्डू, अमित एवं स्कोरर विश्वजीत थे। इस प्रतियोगिता के दौरान माहेष्वरी महिला समिति की अध्यक्ष संगीता चितलांगिया, प्रदेश सभा के संगठन मंत्री गिरिजा शंकर पेड़ीवाल, सभा के सचिव विजय शंकर साबू, मनोज कल्याणी आदि अतिथि के रूप में उपस्थित थे। युवा अध्यक्ष पंकज साबू, सचिव विनय मंत्री, प्रतियोगिता संयोजक मयंक माहेश्वरी, कुणाल बोड़ा, हिमांशु चितलांगिया, श्याम विहानी, सौरभ साबू, दीपक मारू, संजय साबू, अकुर डागा, नीरज चितलांगिया आदि सहयोगी के रूप में उपस्थित थे। रविवार को सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच खेले जाएंगे। साथ ही माहेश्वरी सभा व माहेश्वरी महिला समिति के मैत्री मैच भी होगें। शाम को फाइनल मैच के बाद पुरूष्कार वितरण एवं समापन समारोह होगा। यह जानकारी प्रेस प्रवक्ता गिरिजा शंकर पेड़ीवाल एवं विजयश्री साबू ने दी।

