बगोदर: हरिहर धाम मंदिर में नवग्रह यज्ञ का आयोजन

बगोदर: प्रसिद्ध शिव मंदिर हरिहरधाम में आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के मौके पर गुरुवार को विश्व शांति व जन कल्याण के लिए नवग्रह यज्ञ का आयोजन किया गया। आयोजन का इस वर्ष 59 वां वर्ष था। इस उपलक्ष्य में बाबा भोले की विशेष रूप से पूजा- अर्चना की गई। मौके पर हवन, पूजन, प्रसाद वितरण, भंडारा, ब्राह्मण भोजन आदि का आयोजन किया गया। यज्ञाचार्य के रूप में सुरेन्द्र प्रसाद पांडेय, आचार्य मूरलीधर शर्मा, पूजारी विजय पाठक, गोरी शंकर पांडेय, मद्धेश्वर पाठक, राज कुमार मिश्रा, काली पांडेय, द्वारिका पांडेय, अरूण शर्मा के द्वारा धार्मिक अनुष्ठान कराया गया। यज्ञ को सफल बनाने में मंदिर के प्रबंधक भीम यादव, पूजारी बेदांती पाठक, संजय चौरसिया, गजेन्द्र पाठक, राजेन्द्र स्वर्णकार, रामजीत यादव, विक्की कुमार गुप्ता आदि का सराहनीय योगदान रहा।
[URIS id=9499]



