रांची: श्री महावीर मंडल बाल्मीकि समिति द्वारा शुक्रवार व शनिवार को भव्य जागरण, संगीतमय सुंदरकांड पाठ, व भंडारे का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम का आयोजन हरमू पटेल चौक स्थित बजरंग बली मंदिर में होगा। जागरण में गोविंदा बाल्मिकी व उनकी टीम के द्वारा भक्ती गीतों, भजनों की शानदार प्रस्तुती दी जायेगी। पत्रकारों को जानकारी देते हुये भगत बाल्मीकि ने बताया कि मनोज कुमार मंडल के मुखारबिंद से रामायण का पाठ जारी है। शुक्रवार संध्या सात बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
शनिवार को सुबह ग्यारह बजे से सामुहिक महाहवन किया जायेगा। वहीं संध्या साढे साते बजे से झांकी युक्त भव्य जागरण का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही भव्य भंडारा में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं। भगत ने बताया कि जागरण के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों को जिम्मेवारी सौंप दी है। जिसमे जयप्रकाश, रामाशीष अशोक सिंह को झंडा की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसके अलावा चंद्रमोहन प्रसाद, अविनाश, मीना देवी व अन्य सदस्यों को भंडारे की जिम्मेवारी दी गई है।