कोडरमा: मिल्लत नौजवान कमेटी जामा मस्जिद मरकच्चो के बैनर तले शुक्रवार की रात यादे हुसैन कान्फ्रेंस जलसा का आयोजन प्रखंड मुख्यालय मरकच्चो स्थित बंधन चौक में किया गया। जलसा का सदारत कमेटी के सदर यूसुफ खान ने की, जबकि संचालन जामा मस्जिद के ईमाम मो तैयबा रिजवी ने किया। मुख्य वक्ता अशफाक अहमद फैजी बिहार ने कहा कि आज पूरी दुनिया आतंकवाद का शिकार है। बेगुनाहों का खून बहाया जा रहा हैं। सैकड़ों साल पहले कर्बला में यजीद नाम का आतंकवादी ने नबी के औलादों को बेरहमी से कत्ल कर दिया था।
भूखे प्यासे बच्चो पर भी रहम नहीं दिखाया। इसलिये हर हुसैनी का फर्ज हैं की एक जुट होकर आतंकवाद का खात्मा करें। मौलाना गुलाम रसूल रहबर, गिरिडीह ने कहा कि इंसानियत को मिटने से बचाने के साथ इस्लाम को नई जिंदगी देने के लिए कर्बला में ना सिर्फ बड़ों ने अपनी कुर्बानियां दीं, बल्कि छोटे छोटे मासूम बच्चो ने भी अपनी शहादत दी। मो फरीदुल कादरी ने कहा कि इस्लाम में शहीद का दर्जा बहुत बुलंद हैं। हजरत हुसैन को कर्बला के मैदान मे दुश्मनों ने शहीद कर दिया। जलसा को मो किताबुद्दिन नूरी, मौलाना मिंहाज अली, मो दिलबर नूरानी आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर मो मंसूर, महताब आलम, मो शाहिद खुर्शीद आलम, मंजूर आलम, मो इमरान आलम, नजीर हुसैन, मो शोएब, मो सोहराब, मो नौशाद, मिस्टर अली, शमशेर खान, नाजिर हुसैन, लालो खान, वेलाल खान, नाजिर खान, मो हमीद, मो सद्दाम हुसैन समेत सैकड़ों मुस्लिम धर्मावलंबियों के लोग उपस्थित थे।