रांची: राज्यभर में आज मुहर्रम मनाया जा रहा है। यह दिन सत्य और न्याय की रक्षा के लिए कर्बला में पैगम्बर हजरत मोहम्म्द के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में बनाया जाता है। इस अवसर पर ताजिये निकाले जा रहे हैं और मजलिसों का आयोजन किया जा रहा है। रांची में मुहर्रम के पहलाम का जुलूस विभिन्न अखाड़ों से निकाला गया। इस दौरान अस्त्र-शस्त्र के खेल का प्रदर्शन भी किया गया। इसके बाद सभी अखाड़ा निर्धारित मार्ग से अपने-अपने क्षेत्र के कर्बला पहुंचे।
कर्बला में फातिहा के बाद जुलूस अपने-अपने क्षेत्र में लौट गये। जुलूस को लेकर राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है। वहीं जुलूस को लेकर राजधानी में दोपहर एक बजे से रात साढ़े दस बजे तक बिजली सेवा बाधित रही। गम ए शहादत का पर्व मुहर्रम कोडरमा में भी मनाया जा गया। कोडरमा के झुमरी तिलैया प्रखंड में मुहर्रम को लेकर आकर्षक रैली और झांकी निकाली गई है, जिसमें देशभक्ति का नजारा दिख रहा है। बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पारंपरिक हथियारों के साथ करतब दिखा रहे हैं। इसके अलावा युवा डीजे की धुन पर रैली में थिरकते भी नजर आ रहे हैं। वहीं मुहर्रम के जुलूस को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिसवालों को तैनात कर दिया गया है। ऊँचे ऊँचे झंडे के साथ आकर्षक ताजिये के साथ मुहर्रम में शामिल लोगो का उत्साह देखते बन रहा है।
पुंदाग में रस्म पगड़ी का आयोजन
पुंदाग सेंट्रल मुहर्रम कमिटी में आज रस्म पगड़ी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी जयकांत पांडेय को सदर इकबाल हुसैन ने पगड़ी पहनाया। इरफान बिल्डर ने सतीश कुमार गुप्ता को पगड़ी पहनाया। पुंदाग में एक साथ मोहर्रम व करमा पूजा सौहार्द के साथ मनाया गया। पुंदाग मे कोई भी त्योहार हर धर्म के लोग मिलजुल कर मनाने हैं। जिसकी मिसाल मोहर्रम व करमा पूजा में देखने को मिली। करमा पूजा समिति के लोगों ने मोहर्रम के जुलूस का स्वागत किया और मोहर्रम कमेटी के लोग भी करमा पूजा समिति के लोगों को नमन करते हुए भाईचारा का मिसाल कायम किया। जिसमें पुंदाग थाना प्रभारी (जयकांत पांडेय) साथ ही प्रशासनिक विभाग का भरपूर सहयोग रहा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में इकबाल हुसैन, इरफान हुसैन (बिल्डर) परवेज आलम, इनामुल हक, इम्तियाज अंसारी, कयूम अंसारी, धनीनाथ, राम साहू, महावीर राम कश्यप, महावीर साहू, ओम प्रकाश, अमरदीप, जाहिद इमरान फरहत, बबलू, सरताज, अताउल हक, बिंदे मुंडा, अजय महतो, बृंद कुमार कृष्णा महतो, निर्मल मुंडा, मो रियाज, मो कलीम, मोहम्मद आसिफ, मो इरशाद, मो आलम, रूमानी राज, इमरान अंशु, सब्बू, तौसीफ खान सहित कई लोग शामिल थे।
चक्रधरपुर में मुहर्रम की धूम
मंगलवार की सुबह मोहर्रम का जुलूस पारंपरिक हथियारों व लाठी-भाले और बाजे-गाजे के साथ निकला। विभिन्न मोहल्लों के जुलूस अपने अपने अखाड़े के साथ एनएच 75 पवन चौक पहुंची, जहां सभी अखाड़े एक समूह होकर मातम और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान माहौल नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर और या अली या हुसैन के नारे से गूंजने लगा। शहर चक्रधरपुर के बांग्ला तांड, डंडा साही, 10 नंबर वार्ड, चांदमारी, लोको, सौदागर पट्टी और गोवाला पट्टी अखाड़ों के खलीफा अखाड़ा के साथ-साथ थे। सभी अखाड़ों के खिलाड़ियों ने अपने अपने करतब पवन चौक में दिखाई इस बीच थाना प्रभारी पुलिस के जवान व सुरक्षा बल पवन चौक में तैनात थे। एनएच 75 मेन रोड के दोनों छोर में नो एंट्री का बोर्ड लगा कर वाहनों को रोका गया था। अखाड़ों के वापस जाने के बाद रास्ते खोले गए। इस बीच अखाड़े में शांति समिति के सदस्य अनवर खान, मोहम्मद निसार, अंसार अहमद, चांद मोहम्मद आदि उपस्थित थे।
सैंकड़ों लोग मुहर्रम के जुलूस में शामिल
मुहर्रम को लेकर पूरे जिले में खासा उत्साह का माहौल देखने को मिला। इलाके के असनाबाद करमा भंडरवा झलपो बारा टोला भादेडीह नवादा बस्ती समेत आसपास के इलाकों से स्थानीय आयोजन कमिटियों की देखरेख में झुमरी तिलैया में मुहर्रम का जुलूस और भव्य ताजिये का जुलूस निकाला गया। जिसमें काफी संख्या में लोग खासकर युवक शामिल हुए। जुलूस में शामिल युवक पारंपरिक धुन पर झूमते दिखे। जुलूस शहर के झंडा चौक तक पहुंचा जहां नारे गूंजते रहे। अलग-अलग धुनों पर युवकों का उत्साह दिखा। जुलूस में युवक अपने हाथों में हरे झंडे लिए हुए थे जबकि वाहनों पर झांकी सजाई गई थी। दिल दिया है जान भी देंगे ये वतन तेरे लिए के बजते धुन ने जैसे शमा ही बांध दिया। जुलूस में गुलाम जिलानी संतोष यादव रमेश हर्षधर वसीम खान अनवारुल हक अरशद खान सईद नसीम समेत कई अन्य अलग- अलग दलों के नेताओं ने भी जुलूस में शिरकत की। मौके पर एहतियातन प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।