गायत्री परिवार 2 जून को करेगा यज्ञ

बगोदर: अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा पूरे भारतवर्ष में गृहे- गृहे गायत्री यज्ञ उपासना वर्ष कार्यक्रम का आयोजन दो जून को किया जा रहा है। इस बाबत गायत्री परिवार बगोदर इकाई के संयोजक संजय विभूति ने बताया कि एक साथ पूरे भारतवर्ष में दो लाख 40 हजार घरों में यह यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

[URIS id=8357]

इस यज्ञ का मुख्य उद्देश्य है कि पर्यावरण संरक्षण, देव परिवार का निर्माण करना, प्रतिभा संवर्धन करना, वैचारिक उत्कृष्टता लाना, आत्म शक्ति का अभियोदय हो, सकारात्मक विचार लोगों में लाना, वातावरण का परिशोधन करना, बुद्धि का विकास करना, सुसंस्कार का स्थापना, समग्र स्वास्थ्य का विकास, सामर्थ्य राष्ट्र का निर्माण हो. इसे लेकर एक साथ पूरे भारत वर्ष हर घर में हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।  इस आयोजन में गायत्री परिवार से जुड़े हर लोगो की भागीदारी होगी। इसके साथ ही इसे लेकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। वहीं इसे लेकर बगोदर के कई घरों का भी चयन किया गया है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More