स्वागत शिविर लगाया गया

एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू
मीराबाई चानू महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में प्रदर्शन करती हुईं।

राॅंची: जशन-ए-ईद-मिलादुन्न नबी के अवसर पर राॅंची महानगर के हिन्दपीड़ी प्रखण्ड अल्पसंख्यक विभाग के द्वारा स्थानीय रतन टाॅकीज चौक के समीप स्वागत शिविर लगाया गया। शिविर के द्वारा विभिन्न अखाड़ा से निकल कर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया। और हिन्दपीड़ी प्रखण्ड अल्पसंख्यक विभाग की ओर से लोगों के बीच चना, मिठाई भी बांटा गया। साथ ही डोरण्डा स्थित राजेन्द्र चौक पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रवक्त राजीव रंजन प्रसाद, विनय सिन्हा दीपू, अख्तर अली के द्वारा जुलूस का स्वागत किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने लोगों को जशन-ए-ईद-मिलादुन्न नबी की मुबारकबाद दी। मौके पर कांग्रेस नेता विनय सिन्हा दीपू, आदित्य विक्रम जयसवाल, अख्तर अली, वारिश कुरैशी, पंचम सिंह, राहुल आदि शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More