धनबाद: भाजपा की एग्यारकुंड मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष दुर्गा देवी व मंडल अध्यक्ष रंजीत मोदी के नेतृत्व में बुधवार को शिवलीबाड़ी पुर्वी पंचायत के पास से पदयात्रा आहूत की गई। पदयात्रा में खास तौर पर प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा व चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह व प्रशांतो बनर्जी ने शिरकत की।
पदयात्रा शिवलीबाड़ी मैथन मोड़, शिव मंदिर मोहल्ला, झिलियापट्टी, शंकर टाकिज, होते हुए पुनः मोहल्ला के गलियों में घर- घर जा कर मोदी जी को फिर से पीएम बनाने की अपील की गई। पदयात्रा में मिनाक्षी राय, रानी सिह, प्रेम लता देवी, रंजीत मोदी, रवि मंगल प्रसाद, रुपेश झा, अभिषेक जयसवाल, मन्नु अधिकारी, जय प्रकाश सिंह, जगर्नाथ सिह, बप्पी सेनगुप्ता, प्रमोद सिह, संजय कुमार, अजय चौधरी, जय तीवारी, इसरार आलम, मनोज यादव, पवन कर्ण ,पवन जयसवाल, जवाहर तीवारी, बबलु शर्मा, प्रमोद सिह, गीता देवी, प्रेम लता देवी, लखी देवी, इन्द्रदेव यादव, पुनम मिश्रा, अंजली बाउरी, चन्दर कुमार, रितीक कुमार, अन्नु कुमारी, रुपा मुखर्जी, धीरज मिश्रा, राधा देवी, रेखा देवी, ममता श्रीवास्तव, दीया चक्रवर्ती, प्रकाश साव , मुन्ना चौहान, सोनी कुमारी, ज्योति कुमारी, विकास साव आदि शामिल हुये।