रांची: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आभा सिन्हा ने कहा है कि रघुवर सरकार पांच साल सिर्फ व सिर्फ लूट-खसोट में व्यस्त रहे। प्रदेश न बिजली की निश्चितता है और न जमीनी स्तर पर विकास को अमलीजामा पहचानया गया है। ऐसे में सीएम झूठा विकास का दंभ भरते फिर रहे हैं। कहा कि झारखंड में चहुंओर लूट, भ्रष्टाचार व आतंक का बोलबाला है।[URIS id=8357]
राज्य सरकार ने जमीनी स्तर पर कोई भी विकास कार्य बेहतर ढंग से नही किया है। कहा कि जनता रघुवर सरकार से पूरी तरह उब चुकी है। राज्य में विकास का कार्य सिर्फ कागजों पर हीं सीमित है और उनका जमीन पर उतरना सपना जैसा प्रतीत होता है। भाजपा सरकार के राज्य में बैठे मंत्री व नेता लूट-खसोट में इतने व्यस्त हैं कि उन्हें जनता की कोई फिक्र नही। सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री संथाल में विकास का दंभ भर रहे हैं, पर उन्हें यह मालूम नहीं है कि संथाल राज्य गठन के 18 साल के बाद भी अभी भी विकास से कोसो दूर है, जबकि राज्य गठन के बाद सबसे ज्यादा राज्य में शासनकाल भाजपा सरकार का ही रहा है। उन्होंने कहा कि संथाल में बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य का घोर अभाव है। संथाल के कुछ ऐसे भी हैं जहां के लोगों को बिजली की रोशनी देखने को तरस जाते हैं। कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य के आदिवासियों से उनका जल, जंगल और जमीन छीनने के लिए अपनी कूटनीति का परिचय दिया व अपने व्यवसायिक घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए जबरन सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन कराया।