सांसद रु-ब-रु हुईं जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों से, कहा

कोडरमा: प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों की एक बैठक आज कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामचंद्र सिंह व संचालन जिला महामंत्री नितेश चंद्रवंशी ने किया। इस बाबत सांसद के समक्ष इन लाभार्थियों ने इलाज की सुविधा संबंधी अपने अनुभव को साझा किया।

लाभार्थियों ने कहा कि इस आयुष्मान कार्ड गरीबों के लिए वरदान है और समूचे भारत के बड़े- बड़े अस्पतालों में गंभीर बीमारियों का इलाज इससे निःशुल्क व बेहतर इलाज संभव हो पा रहा है। सांसद वैसे अभ्यर्थियों से भी मिलीं, जिनका आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बना है। उन्होंने उनसे कहा कि वे सभी अपने- अपने प्रज्ञा केंद्रों व सदर अस्पताल में जाकर कार्ड बनवाएं। आहवान किया कि 5 लाख तक के निः शुल्क इलाज का लाभ लें।

बैठक में मुख्य रूप से गिरिडीह के जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि मोदी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष साजिद हुसैन, (लल्लु) पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष कांति देवी, उपाध्यक्ष कुलबीर सलूजा, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ईश्वर मोदी, कोषाध्यक्ष अनूप जोशी, जिला परिषद सदस्य राजकुमार यादव, संजू शर्मा, पिंकी जैन, नरेंद्र पाल, नवीन जैन, कृष्णा ब्रहपुरिया, छोटे सरकार, संजय यादव, मुरली राम व पिंटू कुमार मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More