रांची: सैकड़ों ने थामा भाजपा का दामन

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को समाजसेविका व नारी उत्थान मंच की अध्यक्ष नीलम चौधरी ने अपने 500 से अधिक समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। गांव, गरीब, किसान, वंचित, शोषितों में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।
श्री गिलुआ ने कहा कि इसी का परिणाम है कि केंद्र में दोबारा एनडीए की सरकार मजबूती के साथ बनी है। गिलुआ ने कहा कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर सभी वर्गों के लोगों का रुझान भाजपा के प्रति बढ़ा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को गति देने के लिए राज्य में भी फिर से मजबूत सरकार बनानी है। हमें 65 सीट का लक्ष्य प्राप्त करना है। नारी शक्ति की भूमिका चुनाव में महत्वपूर्ण है। भाजपा के महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा विचारों की पार्टी है व सरकार पूरी तन्मयता के साथ विकास कार्यों को गति दे रही है।
[URIS id=9499]




