रांची : लोकसभा चुनावों के पांचवें चरण के लिए भाजपा ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। स्टार प्रचारक सह विख्यात सीने तारिका हेमा मालिनी आज भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन मे एक जनसभा को संबोधित करने आ रही है। स्टार प्रचारक हेमा मालिनी की एक झलक पाने के लिए नीचे चुटिया, महादेव मंडा मैदान मे सुबह 11बजे से ही लोगो का हुजूम जमा हो रहा है।