स्वच्छता से स्वच्छ समाज का निर्माण होता है: राजेश कुमार

_आसिफ_


सरिया(गिरिडीह): स्वच्छता से स्वच्छ समाज का निर्माण होता है। जिससे मानव सभ्य बनकर जगत में अपनी पहचान बना पाता है। उक्त बातें सरिया अनुमंडल के कार्यपालक दंडाधिकारी राजेश कुमार लिंडा ने कहा। वे सरिया प्रखंड के मन्दरामो पश्चिमी पंचायत को ओडीएफ पंचायत घोषित किये जाने को लेकर आयोजित समारोह में शामिल हुए थे।उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए हमसबों के बीच जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। उन्होंने स्वच्छ भारत का सपना देखा था।

इसे लक्ष्य मानकर भारत सरकार अभियान के रूप में चला रही है। वहीं स्थानीय प्रखंड विकाश पदाधिकारी शशि भूषण वर्मा ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि सरकार के अभियान को पूरा करने में ग्रामीणों की अपेक्षित सहयोग की आवश्यकता है। वे शौचालय का उपयोग शत-प्रतिशत करें, जिससे बीमारियों से बचा जा सके। वहीं उन्होंने शौच के बाद हाथ को भली भांति धोने की आदत बच्चों को डालने की बात कही।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पश्चात उ0 म0 वी0 चन्द्रमारणी की छात्राओं ने स्वागत गीत तथा राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत की। वहीं कार्यक्रम को प्रखंड प्रमुख रामपति प्रसाद, जीप सदस्य अनूप कुमार पांडेय आदि लोगों ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के आयोजकों ने नियमों की धज्जियां जमकर उड़ाई। पदाधिकारियों की मौजूदगी में ऊंची आवाज में डी जे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाया। जबकि कार्यक्रम स्थल में सैकड़ों स्कूली बच्चे व ग्रामीण महिलाएं मौजूद थीं। मौके पर बी सी अमित वर्मा, अवर प्रमंडल पदाधिकारी वकील प्रसाद, टेकलाल महतो, अनूप तर्वे, चम्पा माली, किरण वर्मा, हरिलाल मांझी, लखन मेहता, राजेन्द्र दिवाकर, भीम सेन चौधरी, जयलाल महतो सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More