किसानों का भरोसा है पीएम मोदी: सुदर्शन

रांची: केंद्रीय राज्यमंत्री व लोहरदगा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन भगत ने कहा है कि पीएम मोदी पर देश के किसानों को पूरा भरोसा है। उन्होंने इनके लिये ऐतिहासिक काम किया है। किसान उत्थान व उन्हें आत्मनिर्रभर बनाने के लिए सरकार ने लोकसभा चुनाव पूर्व किसानों की मदद के लिए 2 हेक्टेयर तक जमीन वाले देश के करीब 12.5 करोड़ किसानों को 6 हजार रुपये प्रति वर्ष देने का ऐलान किया। ये राशियों तीन चरणों में किसानों के खाते में भेजी जाएगी। पहली किस्त 2 हजार भेजी जा चुकी है। श्री भगत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव-19 के अपने संकल्प पत्र में किसान सम्मान निधि योजना में इस आर्थिक योजना को शामिल किया है। इसके अलावे छोटे- सीमांत किसानों को पेंशन, केसीसी पर पांच साल के लिए 1 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण,फसल बीमा योजना के लिए स्वैच्छिक पंजीकरण, फसलों के भंडारण के लिए राजमार्गों पर वेयर हाउस ग्रिड, ग्राम भंडारण योजना, रसीद पर सस्ते दर पर ऋण, शहद मिशन शुरु करने, दलहन-तेलहन का उत्पादन शुरु करने, मछली पालन को प्रोत्साहित करने सहित कई अन्य कल्याणकारी योजनायें शुरु करने का प्रावधान किया है।
भगत ने कहा कि इसतरह भारतीय जनता पार्टी ने सन् 2022 तक देश के किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हासिल करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। जबकि कांग्रेस ने देश पर 55 साल शासन किया, लेकिन किसानों की दशा बिगड़ती गई। अब वह चुनाव के वक्त वोट के लिए घड़ियाली आंसू बहा रही है। इसके अलावे झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी राज्य के किसानों को प्रति एकड़ 5 हजार रुपये की सहायता राशि प्रति वर्ष देने की घोषणा की है।
मंडल डैम व सोन- कनहर परियोजना की बदलेगी किस्मत:
सुदर्शन भगत ने किसानों की दशा सुधारने के लिए प्रधानमंत्री ने अब तक करीब आधी सदी से अटकती, लटकती और भटकती रही देश की 99 सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने का काम शुरु किया। इसके लिए प्रधानमंत्री सिंचाई परियोजनओं के तहत अलग से राशि का इंतजाम हुआ। पलामू के डालटेनगंज के पास खंडहर की तरह पड़े हुए मंडल डैम पूरा करने का काम शुरु हुआ, जिसका उदघाटन खुद पीएम ने किया। 47 वर्ष पूर्व इस डैम को 30 करोड़ रुपये में पूरा किया जाना था, लेकिन पूर्व की सरकारों की लापरवाही के कारण अब इसे पूरा करने में 80 गुना ज्यादा 2400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अतिरक्त सोन- कनहर पाइप लाइन जलाशय परियोजना का उदघाटन किया, जिस पर 1200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन दोनों परियोजनाओं का अधिक लाभ झारखंड के किसानों को मिलेगा। भगत ने कहा कि पलामू, जपला, लातेहार, देवघर आदि जिलों में गांव- गांव पाइप लाइन से पेयजल भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे बिहार की जनता भी लाभान्वित होगी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More