बुलाया दुमका तो मोदी पहुंचे देवघर: जेएमएम

रांची : झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य का कहना है कि हमने पीएम मोदी को दुमका में सभा करने की चुनौती दी थी, लेकिन डर के मारे वे देवघर में चुनावी सभा करने पहुंच गये। कहा कि प्रधानमंत्री अडाणी की चौकीदारी के लिए देवघर पंहुचे थे। उनका कहना कि आदिवासियों-मूलवासियों की जमीन कोई नहीं छुएगा, यह केवल सफेद झूठ व हास्यास्पद है, क्योंकि अडाणी का संयंत्र जिस जमीन पर स्थापित होने जा रहा है, वो जमीन आदिवासियों-मूलवासियों की है। उन्होंने कहा कि इसे जबरन सरकारी तंत्र के द्वारा लूटकर अधिग्रहित की गई है। कहा कि इनका यहां आने का सिर्फ व सिर्फ व्यवसायिक उद्देश्य  है।
मुख्यमंत्री को जानकारी का आभाव
झामुमो ने मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा लगातार झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन पर किए जा रहे व्यक्तिगत अटैक पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। बुधवार को मीडिया से बात करते हुये झामुमो के पूर्व राज्यसभा सदस्य संजीव कुमार ने कहा कि सीएम कहते हैं कि कोयला घोटाले में फंसने के कारण उनका मंत्री पद गया, लेकिन ऐसा वे शायद जानकारी के आभाव में कह रहे हैं, क्योंकि कोयला घोटले में गुरुजी न कभी आरोपी रहे, न गिरफ्तार किये गये व न ही गवाह बने।
सीएम हर सभा में गुरुजी पर कटाक्ष कर रहे हैं, कि जो व्यक्ति चल फिर नहीं सकता, वह जनता का खाक सेवा करेगा, लेकिन मुख्यमंत्री को पता होना चाहिए, कि गुरुजी ने अपनी पूरी जिंदगी जल, जंगल व जमीन को लेकर आंदोलन किया। आदिवासियों के आत्मसम्मान व स्वाभिमान के लिए लड़ा। ऐसे में जिम्मेवार व्यक्ति द्वारा गुरुजी पर लगातार व्यक्तिगत अटैक करना झारखंड के आदिवासियों, मूलवासियों के अलावे संथाल का अपमान है। कभी गुणगान करते हैं तो कभी अपमपान, ऐसा लग रहा है कि सीएम विष्वास योग्य नही हैं।
मानसिक तौर पर बीमार हो चुके हैं सीएम: झामुमो के पूर्व विधायक अमित कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं। मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति अब राज्य की क्या सेवा कर सकता है, इसे समझा जा सकता है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More