लालू करोड़ों गरीबों की आवाज है, भाजपा और आरएसएस के लोग दबा नहीं सकते: जयप्रकाश

रांची: मंगलवार को प्रदेश राजद के द्वारा आयोजित प्रदेश राजद कार्यालय हरमू बाई पास रोड में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्य रूप से बिहार बांका जिला के राजद सांसद सह झारखण्ड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि राजद सुप्रीमो देश के करोड़ों दिल की आवाज़ है, गरीबो, दलितों, अल्पसंख्यक समुदाय एवं आदिवासी समुदाय सहित बंचितो के मुख्यत: प्रहरी रहे है, जन-जन के नेता है, इन्हें भाजपा एवं आरएसएस सहित संयुक्त समर्थित साशन के लोग इनकी आवाज़ को कुचलने के लिए वर्षो से प्रयासरत है, लेकिन देश के करोड़ों गरीब किसान एवं आम-अवाम ने ऐसे फासिस्ट एव सामंती तत्वो को हमेशा मुंह के खाने गिराते रहा है, आज भी बिहार-झारखण्ड एव देश के अन्य हिस्सों में लालू यादव के विचारों को मानने वाले लोग है।
राजद के लोग एकजुट एवं अटूट है, ऐसी परिस्थितियों का सामना राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कई बार किया है इसलिए हमलोग घबराने वाले नही है। हमलोग चट्टानी एकता के साथ बिल्कुल खड़े है। जयप्रकाश यादव ने कहा कि हमलोग न्यायालय पर पूरा भरोसा है, फैसले के खिलाफ ऊपरी न्यायालय में जाएंगे, निश्चित तौर पर हमें न्याय और इंसाफ मिलेगा साथ ही निर्दोष होकर निकलेंगे। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एपी.दुर्रई ने एक किताब में लिखा है कि लालू प्रसाद यादव पिछड़ो की हक की आवाज़ को उठाते एवं लड़ते है इसलिए उन्हें  आरोपी बनाया जाता रहा है,इनका सिर्फ यही गुनाह है कि लालू यादव पिछड़े वर्गों से आते है। ये जग जाहिर है, झारखण्ड सरकार से मांग करते है कि जेल मैनुअल का पालन करते हुए लालू जी से लोगों को मिलने-जुलने में आम कैदी के तरह नियम लागू नही किया जाय, क्योंकि लालू जी जनजन के नेता है इनसे मिलने के लिए करोड़ों लोग गांव से मिलने के लिए दूर दराज से आते है इसलिए मिलने में तब्दीली कर छूट दिया जाय। ताकि आसा लेकर दूर दराज से आये लोग अपने चहेते लोकप्रिय नेता से एक बार मिल ले। पार्टी 3 जनवरी की फैसले का इंतजार करेगी उसके बाद लालू जी के निर्देशन पर पार्टी अगला कार्यक्रम करेगी। प्रेसवार्ता में पूर्व सांसद मनोज भुइँया, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, प्र.उपाध्यक्ष राजेश यादव, प्र.महासचिव कैलाश यादव, मनोज पांडेय, सुरेंद्र यादव, रामकुमार यादव, मुस्तफा अंसारी, आबिद अली, प्रणय बबलू, सतरूपा पांडेय, अफरोज आलम, सन्तोष प्रसाद, रमेश गोप, सहित अन्य लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More