शाम तक उम्मीदवारों के नामों की होगी घोषणा : हेमंत

रांची : लोकसभा चुनाव के लिए झारखण्ड मुक्ति मोर्चा अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शाम 6 बजे तक करेगी। इस संबंध में मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि सभी नामों पर विचार कर लिया गया है। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी। आज शाम तक सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा। हेमन्त सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा वोट बिखराव करके बीच से निकलने का प्रयास करती है। लेकिन महागठबंधन उन्हें ऐसा करने का मौका नहीं देगा।
जेएमएम के सुप्रीमो शिबू सोरेन से सुबोध कांत सहाय ने की मुलाकात



