लचर बिजली व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

सड़क पर उतरकर नारेबाजी, डीसी को ज्ञापन सौंपा
रांची: राजधानी रांची सहित पूरे प्रदेश में लचर विधुत व्यवस्था, पेयजल संकट वगिरती कानून व्यवस्था के साथ यातायात के खिलाफ जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध- प्रदर्शन किया साथ ही उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। मौके पर कांग्रेस नेता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि इस भीषण गर्मी में अनियमित विधुत आपूर्ति्त आपूर्त्ति से लोगों को जीना मुहाल हो गया है व बिजली नहीं रहने से लोगों के साथ पेयजल का संकट हो गया है। शहर का जलस्तर गर्त में चला गया है व बोरिंग सूख चुके हैं। हेंडपंप खराब व सप्लाई पानी भी बंद है। सरकार ने रांची की जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/pm-ujjwala-scheme-14-lakh-beneficiaries-will-get-gas

पूर्वाहन सवा बारह बजे कांग्रेस भवन से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में झंडे व तख्त लेकर बिजली दो पानी दो, नहीं तो गद्दी छोड़ दो’’, ‘‘रघुवर सरकार वापस जाओ’’, ‘‘ जो सरकार बिजली, पानी मुहैया न कर सके- वो सरकार निकम्मी है’’ जैसे नारे लगा रहे थे। इससे पूर्व महानगर कांग्रेस के पदाधिकारी व सदस्य कांग्रेस भवन में पूर्वाह्न 11 बजे एकत्रित होकर पैदल मार्च करते हुए जिला मुख्यालय, पहुंचे जहां जमकर राज्य सरकार का विरोध व प्रदर्शन किया करने के बाद एक सभा आहूत की गई। महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार एवं नगर विकास मंत्री राजधानी रांची में बिजली, पानी एवं गिरती कानून व्यवस्था को सुढ़ृढ कराने में पूर्णता विफल हो चुकी है। कहा कि जनप्रतिनिधि को संविधान इतना अधिकार दिया है कि जनता की हर एक समस्याओं का समाधान कर सकते हैं, लेकिन भाजपा के विधायक व मंत्री सिर्फ सरकार की पीछलग्गू बनकर काम करते हैं। उन्होंने प्रशासन पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि जिला प्रशासन अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेवारियों को समझें व जनता की सुरक्षा के प्रति ईमानदारी से काम करें। सरकारी गुनगान करते रहेंगे तो महानगर कांग्रेस प्रशासन के खिलाफ भी सड़क पर उतर सकती है।

[URIS id=9499]

कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि बिजली और पानी के बदहाल स्थिति को लेकर पूरी जनता त्राहिमाम कर रही है। घंटों बिजली के नहीं रहने से सप्लाई वाटर पूरी तरह से बाधित रहती है, जिसका नतीजा यह कि रांची में पीने की पानी को लेकर छुरेबाजी की घटना हो रही है जो अत्यंत ही शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस प्रोटोकाॅल प्रभारी ज्योति सिंह मथारू ने कहा कि राज्य सरकार जनता की मूल समस्याओं जैसे बिजली, पानी, यातायात व्यवस्था को सुढृढ नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी जोरदार तरीके से आंदोलन करेगी।
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से उदय प्रताप, प्रेम कुमार, कमल ठाकुर, विशाल सिंह, किशन अग्रवाल, बाॅबी खान, दीपक ओझा, मो बेलाल, पुर्णिमा सिंह, जितेन्द्र त्रिवेदी, अशोक शर्मा, नीतिन सिर्मोई, अजय सिंह, राजू राम, जितेन्द्र यादव, शंखानंद चटर्जी, अलिंद्र चौधरी, मनोज, प्रवीण टोप्पो, गुड्डू यादव, विनोद शर्मा, अजय जैन, संतोष सिंह, अमित मुंडा, अजय चौधरी, चंदन पांडेय, अजीत पंडित, प्रकाश सोनी, सोनी नायक, जीतू साहु, जय प्रकाश वर्मा, रिंकू घोष, संतोष साह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More