सिर्फ अधिकार दिवस मनाएगें…या अधिकार भी मिलेगा

मौन रखकर पूछा सवाल
रांची: विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर रांची के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के द्वारा रतन टॉकीज प्रांगण, मेन रोड में खामोश प्रदर्शन किया गया। झारखंड मुस्लिम युवा मंच, युवा झारखंड, झारखंड युवा मंच, अवामी इंसाफ मंच, अवामी एक्शन कमेटी संयुक्त रूप से कार्यक्रम में मौजूद थे। सोमवार को खामोश प्रदर्शन में झारखंड के अब तक हुए अल्पसंख्यक विशेषकर मुस्लिमों की षड़यंत्रकारी टारगेट जानवरों के नाम पर क्रुर हत्या/जानलेवा हमले की लार्ज तस्वीरों के बैनर के साथ इंसाफ देने, जिसमें दोषियों/समूह पर ठोस कानूनी कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा, सरकारी योजनाओं लाभ व इस तरह की घटनाओं की दुबारा न हो। वहीं दूसरे बैनर में संविधान की प्रस्तावना, झारखंड गठन से अबतक अल्पसंख्यकों के मुद्दों को समानता/मौलिक के अधिकार के तहत रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, जीने की अधिकारों, खानपान-धर्म के अधिकार के साथ झारखंड के अल्पसंख्यकों संवैधानिक आयोग/बोर्ड को कारगर कर लागू करने, झारखंड में शिक्षा के अधिकार के तहत प्रतिष्ठित स्कूलों में अल्पसंख्यक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने, झारखंड के मुस्लिम समाज के साथ मुख्यमंत्री की अगुवाई में 20 अगस्त 2016, प्रोजेक्ट बिलिडिंग, कल्याण विभाग द्वारा विभागीय मंत्री, मुख्यमंत्री के सचिव व विभागीय प्रधान सचिव समेत मुस्लिम समाज के प्रस्ताव/सुझाव एवं फैसले को लागू करने की मांग की गयी…. कार्यक्रम से विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर 26 जनवरी तक मांगे नही मांगी गयी तो अगले दिन से विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं/संगठनों द्वारा सामुहिक भूख हड़ताल होगी। कार्यक्रम को संचालित नदीम खान व धन्यवाद ज्ञापन तनवीर अहमद ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मो शाहिद, मंज़र इमाम, इमरान रज़ा अंसारी, अरशद कुरैशी, नदीम इकबाल, मो ज़ाहिद, मो खलील, सज़्ज़ाद इदरीसी, अकबर कुरैशी, मो ज्याउल्लाह, खालिद सैफुल्लाह, सरवर खान, मो मेराज अंसारी, पप्पू गद्दी, मो आफताब, तौफीक खान, वसीम शेख, सन्नी, विक्की, मो नेसार, ऐजाज़ गद्दी आदि उपस्थित थे।




