बगोदर: कोडरमा लोकसभा चुनाव के हिंदुस्तान निर्माण दल के प्रत्याशी टुकलाल नायक ने गिरिडीह उपायुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी और हजारीबाग उपायुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने अंगरक्षक देने की मांग की है। आवेदन में श्री नायक ने लिखा है कि बीते 23 अप्रैल को मुझे गिरिडीह उपायुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा सुरक्षा गार्ड भी दिया गया था।
लेकिन 26 अप्रैल को सुरक्षा गार्ड में लगे महेंद्र प्रसाद कुशवाहा को वापस बुला लिया गया। इसी कारण फिर से मैंने फिर से सुरक्षा गार्ड की मांग हजारीबाग व गिरिडीह के उपायुक्त से की है। इन्होनें कहा कि चुनाव को लेकर मेरी लोकप्रियता बढ़ी है, ऐसे में बिना सुरक्षा का जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है व यदि कोई भी अप्रिय घटना होती है तो जवाबदेह प्रशासन होगा।