रामनवमी में शोशल मिडिया पर प्रशासन की होगी नजर

आशिफ
सरिया(गिरिडीह): रामनवमी को लेकर सरिया थाना में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण वर्मा ने किया। बैठक में सभी पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि व अखाड़ा समिति के लोग उपस्थित हुए। वहीं त्यौहार देखते हुए लोगों से अपील किया गया कि वे शांति व सद्भाव पूर्ण वातावरण में त्यौहार को मनाए।
किसी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट शोशल मिडिया पर खाशकर व्हाट्सऐप और फेसबुक के माध्यम से वायरल ना करें।
जिससे अन्य धर्मावलंबियों को किसी प्रकार का ठेस पहुंचे। ध्वनि विस्तारक यंत्र व DJ पर मानक के आधार पर 60 डेसीबल में बजाने, शराब के क्रय विक्रय पर रोक लगाने की बात कही गई। वहीं लोगों ने कहा कि अष्टमी नवमी और दशमी को त्यौहार के मद्देनजर सरिया बाजार में झंडा चौक, रेलवे फाटक और ठाकुरबारी मंदिर के पास लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए विशेष ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था की जाए। इसके अतिरिक्त सभी संवेदनशील अखाड़ों में पैनी निगाह रखने के लिए पंचायत स्तर पर गठित शांति समिति अपनी नजर रखें।
मौके पर अंचलाधिकारी सुनीता कुमारी, थाना प्रभारी विकास पासवान, जिप सदस्य अनूप कुमार पांडेय, मनोज पांडये, बैजनाथ सिंह, रफीक अंसारी, विजय सिंह, त्रिभुवन मंडल, जय प्रकाश मंडल, कृष्ण मुरारी पांडेय, बाल गोविंद मंडल, उर्मिला वर्मा, अनवर हुसैन, मनोहर यादव, जलालुद्दीन अंसारी, मजहर अंसारी, मुमताज अंसारी, जहीर अली, लक्ष्मण मंडल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




