351 जोड़ों का सामूहिक आदर्श विवाह संपन्न

रांची: श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में शनिवार को स्वामी सदानंद जी महाराज के सानिध्य में पूरे वैदिक रीति रिवाज के साथ आचार्य शंकर लाल शास्त्री व उनके सहयोगियों द्वारा 351 जोड़ों का विवाह कराया संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद विधानसभाध्यक्ष दिनेश उरांव ने कहा, कि गुरू जी द्वारा किये जा रहे ऐसे पुनित कार्य सराहनीय है।
श्री उरांव ने कहा, कि गुरूजी द्वारा चलाये जा रहे गौशाला, पोलियों कैंप, स्कूल काॅलेज व अन्य जरूरतमंदो की सहायता का कार्य अपने आप में एक मिशाल है। कहा कि स्वामी जी के सानिध्य में विगत 30 वर्षो से रांची में प्रणामी ट्रस्ट सेवा कार्य करता आ रहा है, इसकी जितनी प्रशंसा की जाये वो कम है। इस मौके पर रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि ट्रस्ट को मैं अपनी ओर से हर संभव मदद करने को तैयार हूं। इस मौके पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, प्रदेश व संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी ने मिलकर विवाह समारोह का उदघाटन किया। इस बाबत नवविवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप मंगल सूत्र, पाजेब, बिछिया, वर- बधु को वैवाहिक जोड़ा, साड़ी, पैंट- सर्ट का कपड़ा, श्रृंगार के समान, स्टील के बर्तन, मच्छरदानी, बेडसीट, बक्सा, चादर व नकद उपहार दिया गया। इससे पूर्व आज सुबह से ही मारवाड़ी भवन के प्रांगण में वर- वधु, उनके अभिभावक एवं परिवार के सदस्य पंहुचने लगे थे। इस मौके पर जेसीआई, एनइओ ने उनका रजिस्ट्रेशन किया। मारवाड़ी युवा मंच व हनुमान मंडल के कार्यकताओं द्वारा उन्हे सुबह में नास्ता व दोपहर का भोजन कराने में सहयोग किया।

[URIS id=9499]

 

राजू अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में सफल बनाने में मुख्य रूप से संस्था के संरक्षक जगदीश प्रसाद छावनिका, सह- संरक्षक विजय जालान, बसंत कुमार गौतम, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, सह- कोषाध्यक्ष चिरंजीलाल खंडेलवाल, अजय खेतान, ओम सरावगी, अमित पोद्दार, गोविंद अग्रवाल, दीपक चौधरी, नंदू चौधरी, निर्मल छावनिका, प्रभाष गोयल, पुरणमल सर्राफ, मोहन लाल खंडेलवाल, विष्णु सोनी, शिव भगवान अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, सुनील पोद्दार, सुरेश भगत, अमित पोद्दार, मदन लाल मुराराका व महिला मंडल की विद्या देवी अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, सुनिता अग्रवाल, कविता चौधरी, बिमला जालान, शोभा जालान, कविता गाड़ोदिया, अन्नु पोद्दार, ललिता पोद्दार, चंदा देवी अग्रवाल, उर्मिला पाड़िया, सुमन चौधरी, कविता चौधरी व कई लोग शामिल थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More