साहिबगंज, राजमहल और बरहरवा में मतदान दिवस पर सवैतनिक छुट्टी घोषित

साहिबगंज : झारखंड सहित साहिबगंज जिला में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के मतदान की निर्धारित तिथि 23 फरवरी को छुट्टी रहेगी। इस दिन संबंधित नगरपालिका क्षेत्र में सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे। इनके कर्मियों को वेतन भी मिलेगा। इसकी अधिसूचना कार्मिक विभाग ने 13 फरवरी को जारी कर दिया।
जारी अधिसूचना में कहा गया है कि चुनाव के दिन 23 फरवरी को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेन्ट एक्ट, 1881 की धारा-25 के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। संबंधित नगरपालिका क्षेत्रों में स्थित सभी सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक प्रतिष्ठान उक्त दिन को बंद रहेंगे।
अधिसूचना के अनुसार साहिबगंज जिला में मतदान के दिन संबंधित नगरपालिका, यानी नगर परिषद साहिबगंज, राजमहल नगर पंचायत और बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र में सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अनुसार डेली वेजेज, कैजुअल वर्कर को भी मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश स्वीकृत किया जाएगा।




