रामगढ़: सफाई कर्मचारियों व उनके आश्रितों के सामाजिक आर्थिक व शैक्षणिक जीवन का अध्ययन करने के अलावे इनके पुनर्वास हेतु स्वरोजगार योजना की समीक्षा के क्रम में भारत सरकार के राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य दिलीप के हाथीबेड़ शुक्रवार व रविवार को रामगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे।
इस बाबत श्री हाथीबेड़ शुक्रवार अपराहन तीन बजे रामगढ़ जिला परिसदन पहुंचेंगे। यहाँ वे साढ़े तीन बजे जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित जिला के अन्य पदाधिकारियों के साथ एक बैठक करेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे वे रेलवे सुरक्षा बल के संबंधित अधिकारियों के साथ स्थानीय रेलवे कॉलोनी बरकाकाना जाकर आरपीएफ जवानों द्वारा कथित तौर पर सफाई कर्मचारी परिवार के उन पांच सदस्यों के परिजनों से मिलेंगे, जिनकी गोली मारकर हत्या कि ये जाने का आरोप है। शनिवार को श्री हाथीबेड़ का स्थानीय कार्यक्रम है, इसके बाद वे रविवार को पूर्वाहन 10 बजे रामगढ़ से रांची पहुंचेंगे।