बेरोजगारी से ग्रसित हो युवा कर रहे पलायन: रजक

चन्दनकियारी: प्रखंड के साबड़ा पंचायत सचिवालय में आजसू पार्टी द्वारा आहूत मिलन समारोह में दर्जनों लोगों ने पार्टी का दामन थामा। नये सदस्यों का पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रखंड के बेरोजगार युवा रोजगार के आभाव में क्षेत्र से पलायन कर रहे हैं।
रजक के कहा कि चन्दनकियारी सहित पूरे प्रदेश में युवा आज हताश व निराश हैं। कहा कि बेरोजगार की फौज झारखंड के लिए अभिशाप बनी हुई है। रोजगार के नाम पर बेरोजगारों को गलत राह में भटका दिया जा रहा है। कहा कि अपने को मुख्यमंत्री का करीबी बताने वाले स्थानीय विधायक सह मंत्री बेरोजगारों के प्रति गंभीर नहीं हैं। सिपाही से लेकर शिक्षक व पदाधिकारियों की नियुक्ति में बाहरी राज्य के युवाओं को बहाल किया जा रहा है। आलम ये है कि यहां के मूलवासी पलायन को विवश हैं। रजक ने कहा कि झारखंड में खनिज संपदाओं का अकूत भंडार है, परंतु स्थानीय जनप्रतिनिधि के कमजोर नेतृत्व के कारण बेरोजगार दर-दर भटक रहे हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि यह कैसा जनप्रतिनिधि है ? जो एक साथ कई विभागों का मंत्री रहने के बावजूद युवाओं व विद्यार्थियों के लिए कोई ठोस योजना नहीं बना पा रहे हैं।
[URIS id=9499]


