महिलायें भी आज पतंग की तरह उड़ रही है: अन्नू

रांची: मारवाड़ी युवा मंच समर्पण रांची द्वारा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के 34 वें स्थापना दिवस के तहत नौ दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में नानी एनक्लेव अग्रसेन पथ में पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया भरपूर मनोरंजन के साथ मंच सदस्यों ने पतंगबाजी एवं मकर संक्रांति का त्योहार मनाया। सचिव अन्नू पोद्दार ने कहा कि महिलाएं आज किसी से कम नहीं है कोई भी प्रतियोगिताएं हो इसमें इनका बढ़-चढ़कर योगदान रहता है महिलाएं भी आज पतंग के साथ-साथ आकाश को भी छू रही है। मौके पर अध्यक्ष नेहा पटवारी, सचिव अन्नू पोद्दार, कार्यक्रम संयोजिका विनीता सिंघानिया, सपना सिंघानिया, सीमा अग्रवाल, चंदा अग्रवाल, मनीषा लोहिया, कविता सोमानी आदि सदस्य मौजूद थी। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सीमा अग्रवाल ने दी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More