ईस्टर में मरीजों को ख़ुश करने पहुँचे छात्र

मरीजों की सेवा कर मिलता है आनंद
राँची: राजधानी राँची के सबसे बड़े अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में ईस्टर पर्व के अवसर पर फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थी पहुँचे। नर्सिंग कर्मचारियों की कमी होने के कारण विद्यार्थीगण हर पर्व में रिम्स आते हैं । ज्ञात हो कि ईस्टर पर्व के अवसर पर कर्मचारियों के अवकाश पर चले जाने से नर्सिंग कर्मियों की भी कमी हो जाती है। एनएसयूआई के प्रभारी मुशर्रफ हुसैन ने बताया कि ना केवल ईस्टर बल्कि हर पर्व में फ्लोरेंस कॉलेज से विद्यार्थी रिम्स आकर नर्सिंग कर्मचारियों की पूर्ति करते हैं। वहीं रिम्स आए विद्यार्थीयों ने बताया कि उन्हें मरीजों की सेवा कर आनंद की प्राप्ति होती है।




