नीरजा सहाय डीएवी का दो छात्र राष्ट्रीय प्रतिभा खोज में क्वालीफाई

पिठोरिया : कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी स्कूल के दो छात्रों कृष कुमार एवं देवाशीष हेम्ब्रम ने इस लॉकडाउन में सभी के चेहरों पर मुस्कान लाने का काम किया है. इन दोनों छात्रों ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अगले स्तर के लिए क्वालीफाई किया है. इनमें से देवाशीष हेम्ब्रम ने 176 अंकों के साथ एसटी वर्ग में राज्य भर में अव्वल स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता एवं मार्गदर्शक शिक्षकों का मान बढ़ाया है
.
विद्यालय के प्राचार्य तरुण कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More