मकर सक्रांति के अवसर पर लगाएंगे शिविर

रांची: सक्रांति दान-महादान के उदेश्य को लेकर वनवासी कल्याण केंद्र द्वारा मकर सक्रांति के अवसर पर दिनांक 14 जनवरी 2018 को सहयोग प्राप्त करने के लिए रांची महानगर के अलग-अलग क्षेत्रों में शिविर लगाया जाएगा। इन शिविर स्थलों पर समाज के अधिक से अधिक लोगों द्वारा सहयोग प्राप्त किया जा सके, इस हेतु प्र्रतिदिन सम्पर्क एवं बैठक किया जा रहा है। आज कांके बाजार में  नरेश कुमार गुप्ता ,मंजुश्री के आवास पर बैठक की गई। बैठक मेें प्रान्तीय उपाध्यक्ष सज्जन सर्राफ, डा0 रामदेव प्रसाद गुप्ता, कैलाश प्रसाद शर्मा, संजय अग्रवाल, नवीन चौधरी, विजय केशरी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More