रामगढ़: गुरुनानक स्कूल में 20 सितंबर को बाल अधिकार संरक्षण पर कैंप: डीसी

कोडरमा में एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान कैडेट्स को संबोधित करते कर्नल पारस लिम्बू।
– रामगढ़ के 9 हजार किसान पीएम के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे
रामगढ़: जिले के उपायुक्त संदीप सिंह ने बुधवार को कहा कि आगामी 20 सिंतबर को यहां के गुरु नानक पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरंक्षण आयोग, भारत सरकार द्वारा एक कैंप लगाया जा रहा है, जिसमें बाल अधिकारों के उल्लंघन, संरक्षण व विकास के निमित बनाए गये कानूनों की जानकारी दी जाएगी। इस बाबत किशोर न्याय अधिनियम 2015, शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2006, पोक्सो एक्ट 2012 सहित इससे संबंधित मामलों की जांच भी बेंच द्वारा की जाएगी।
पत्रकारों से बात करते हुए डीसी ने पीएम नरेंद्र मोदी के झारखंड दौरे को लेकर जानकारी दी, कि प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की शुरुआत रांची में हो रही है, इसमें रामगढ़ से लगभग 9 हजार किसान भाग लेंगे। उपायुक्त सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें 18 से 40 वर्ष आयु तक के किसानों को एक निश्चित राशि हर महीने जमा करने पर 60 वर्ष पूरे होने पर उन्हें हर महीने तीन हजार मासिक पेंशन दिया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने हेतु सभी किसान नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में संपर्क कर सकते हैं। डीसी ने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत बन रहे गोल्डन कार्ड पर जानकारी देते हुए बताया कि अब तक जिले में कुल 225000 लोगों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराया जा चुका है और सरकार द्वारा विशेष शिविर आहूत कर 25 सितंबर तक सभी लाभुक, जिनके पास लाल एवं पीला राशन कार्ड है उनका निःशुल्क गोल्डन कार्ड बनाया जा रहा है। लाभुक निशुल्क गोल्डन कार्ड बनवाने हेतु नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में संपर्क कर सकते हैं।
डीसी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाबत जो भी व्यक्ति 1 जनवरी 2019 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। उनके वोटर आईडी के निर्माण हेतु जिला प्रशासन 2 सितंबर से 17 सितंबर तक विशेष ड्राइव चलाया जा रहा है। सभी नए मतदाताओं की सूची 12 अक्टूबर को पब्लिश की जाएगी। जिले में 13 से 20 सितंबर तक होने वाले होमगार्ड के नव नामांकन परीक्षा को लेकर उन्होंने बताया कि 2018 में जो होमगार्ड जवानों की परीक्षा ली गई थी, उसे जिला स्तरीय नियुक्ति टीम द्वारा रद्द कर दिया गया है। होमगार्ड के जवानों के 584 पदों पर नव नामांकन हेतु उनकी शारीरिक एवं लिखित परीक्षा 13 से 20 सितंबर तक रामगढ़ के फुटबॉल मैदान में होगी। कहा कि परीक्षा में भाग के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ 2018 में हुए परीक्षा से संबंधित पावती पत्र के साथ एक पहचान पत्र साथ लेकर आना होगा। उपायुक्त ने कहा कि बुधवार से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। जो कि 2 अक्टूबर तक चलेगी। इस बाबत लोगों को प्लास्टिक इस्तेमाल के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। मीडिया वार्ता में उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा, अपर समाहर्ता जुगनू मिंज, सिविल सर्जन नीलम चौधरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुषमा बड़ाइक सहित जिला के कई पदाधिकारी मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More