गुणवत्ता के साथ योजना पूर्ण करें: नैंसी सहाय

विकास की समीक्षा
देवघर: उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में बुधवार को पेयजल एवं स्वच्छता सहित जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की अहम बैठक की गई। इस दौरान उपायुक्त ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए मौजूद अधिकारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया।
श्रीमती सहाय ने देवघर प्रमंडल अंतर्गत लकोरिया, खिजुरिया, घाघरा, जमुआ में चल रहे सौर ऊर्जा आधारित पेय जलापूर्ति कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि कार्य पूरा होने के बाद उसके गुणवत्ता की जांच कर पूर्णता का विपत्र फोटो सहित जमा कराने के बाद ही अंतिम भुगतान करें। डीसी ने शौचालय निर्माण कार्य, मधुपुर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की विभिन्न प्रखंडों के अंतर्गत 25 स्वास्थ्य उपकेंद्रों में सौर ऊर्जा आधारित 25 डीप ट्यूब वेल के बनाये जाने के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने जिले के विभिन्न विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, एचवाईडीटी के तहत चापाकल के निर्माण कार्यों की जानकारी लेने के अलावे कार्यपालक अभियंता को निर्देशित दिया वे प्राथमिकता के आधार पर काम का निष्पादन जल्द करें।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More