दुमका: विकास योजना का लिया जायजा

दुमका: डीसी राजेश्वरी बी ने सरैयाहाट प्रखंड में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हो रहे आवास निर्माण का जायजा लेकर इसे ससमय पूरा करने व लाभुकों से निर्धारित समय सीमा में देने का निर्देश दिया। कहा कि आवास निर्माण में लगने वाले सामग्री की आपूर्ति पूर्व ही कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
डीसी ने इस बाबत 14वें वित्त आयोग की राशि से हो रहे पेवर ब्लॉक आधारित सड़क निर्माण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारी से कहा कि अपनी उपस्थिति में निर्माण कार्य हो इसे सुनिश्चित करें उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आप भी इसका ध्यान रखें कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हो रही हो। ग्रामीणों ने बताया कि फेवर ब्लॉक निर्माण से गांव की रौनक वापस लौट आई है हम सब सरकार की इस योजना से काफी खुश हैं। विकास अब हमारे गांव में भी दिखाई दे रहा है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More