रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य का किया स्वागत

आसिफ


सरिया(गिरिडीह): गुरुवार को सरिया बाजार के व्यवसाइयों के द्वारा सरिया रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल सरिया अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कई मांगें रखी। जिनमें सरिया राजधनवार रोड में बनने वाले रेलवे ऊपरी पुल का निर्माण फोर लेन के स्थान पर टू लेन पुल का निर्माण कार्य वर्तमान रेलवे के द्वारा जारी मॉडल नक़्शे को परिवर्तित कर करने की मांग की। ताकि पुल निर्माण कार्य से स्थानीय लोगों को कम नुकसान उठाना पड़े। साथ ही पी डब्ल्यू डी की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने तथा जमीन की मापी का कार्य संबंधित विभाग के सरकारी अमीन के माध्यम से ही हो यह सुनिश्चित किया जाय। व्यवसाइयों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ आमजनों की बैठक कर अपना पक्ष रखने का भी अवसर प्रदान करने का मांग किया गया।

सरकार के द्वारा सरिया रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य का स्वागत किया। बता दें कि पीडब्ल्यूडी के द्वारा सरिया में ओवर ब्रिज निर्माण स्थल पर अपने नक्शे के अनुसार दोनों और 84 फुट जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश अंचलाधिकारी सरिया को को दिया गया है। जिस पर अंचलाधिकारी के द्वारा सरिया बाजार की मापी का कार्य भी शुरू कर लिया गया है। मापी के कार्य में स्थानीय लोगों ने विभाग के द्वारा अनियमितता बरते जाने की भी शिकायत सरिया अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष की। जिस पर अनुमंडल पदाधिकारी पवन कुमार मंडल ने प्रतिनिधि मंडल को यह स्वस्थ करते हुए कहा की आप लोगों के आवेदन से वरीय अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा। साथ ही एक बार एक तिथि तय कर स्थानीय लोग के अलावे ,रेलवे अधिकारी, पथ निर्माण के अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच एक बैठक कर विभाग के द्वारा रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को लेकर लोगो का अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जायेगा। प्रतिनिधिमंडल में सरिया बाजार के व्यवसाय श्याम सुंदर उपवेज, नीरज अग्रवाल, श्याम सुंदर मंडल ,अमित तर्वे ,भाजपा कुशकान्त सिंह ,संजय मोदी शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More