रांची: बीएसएनएल ग्राहकों का इंतजार खत्म, शुरू हुई 4 जी सेवा

रांची: राज्य में बीएसएनएल ग्राहकों के लिए 4जी सेवा का इंतजार अब खत्म हो गया है। बुधवार को विधिवत इसका उदघाटन करते हुये झारखंड परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक केके ठाकुर, महाप्रबंधक मोबाइल सुजीत कुमार व महाप्रबंधक विपणन रामाश्रय प्रसाद ने मीडिया को बताया कि मोबाइल सेवा के क्षेत्र में नयी सुविधाओं व तकनीक का इस्तेमाल करके अपने ग्राहकों के अनुभव में वृद्धि करने के लिए बीएसएनएल प्रतिबद्ध है। श्री ठाकुर ने इस बाबत अपने फोरजी फोन से गुमला के अधिकारी को कॉल कर इसका टेस्ट किया, जिसमें स्पीड बेहतर पाया गया। गुमला शहरी क्षेत्रों के बाद जल्द ही अन्य जिलों सिमडेगा, लोहरदग्गा, लातेहार, पलामू, गढ़वा क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से इसी माह इसकी शुरुआत की जाएगी।
यह भी पढ़ें: सरकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों को मिले: डाॅ लुईस मंराडी
कहां से लें 4जी सिम: बीएसएनएल ग्राहक रिटेलर, फ्रेंजाइजी ऑफिस और एक्सचेंज ऑफिस में जाकर 3जी सिम को बदल सकते हैं। यहां 4जी सिम उपलब्ध है। इसके लिए आपको किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। इसके अलावा यह सेवा 3जी टैरिफ पर ही काम करेगा। सीजीएम ठाकुर ने बताया कि बीएसएनएल की 4जी सेवा का लाभ उठाने के लिए ग्राहक अपनी मौजूदा टूजी व थ्रीजी सिम को 4जी सिम से बदल लें, अन्यथा उनकी डाटा सर्विस बंद हो जाएगी। इसके प्रयोग के लिए मोबाइल का 4जी सेट होना आवश्यक है, जो कि नेटवर्क ऑटो मोड में होना चाहिए।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More