वाहन मालिकों को प्रताड़ित नही किया जाय: आरजीटीए

समृद्ध झारखण्ड डेस्क
रांची: राँची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसीएशन के सदस्यों द्वारा बूटी मोड़ में बैठक की गई जिसमें बूटी मोड़ में वाहन पड़ाव के विषय पर चर्चा की गई। बता दें कि बूटी मोड़ जुमार नदी के पास ट्रांसपोर्ट के बहुत सदस्यों के कार्यालय हैं, ट्रांसपोर्ट नगर नही होने के कारण वाहनों का पड़ाव बूटी मोड़ के आसपास खड़ा करना, परिवहन व्यवसायियों की मजबूरी है। स्थानीय प्रशासन द्वारा वाहन मालिकों को परेशान किया जाता है। इसके विरोध में संगठन के सदस्यों ने बैठक कर विरोध व्यक्त किया। प्रशासन से सदस्यों ने मांग किया कि बूटी मोड़ में वाहन पड़ाव उपलब्ध करवाया जाये, वाहन मालिकों को प्रताड़ित नही किया जाये। सभी सदस्यों में भारी आक्रोश है। लगातार वाहन मालिकों को परेशान किया जायेगा, तो परिवहन व्यवसायी आंदोलन के लिये बाध्य होंगे।
कार्यक्रम में पवन शर्मा, संजय जैन, श्यामबिहारी सिंह, सुनील सिंह चौहान, राजकिशोर सिंह, राजेश चौधरी, निरंजन राय, महेंद्र कुशवाहा, बब्लू श्रीवास्तव, सुनील माथुर आदि सदस्य उपस्थित थे।




