रांची: उपायुक्त का प्रयास रंग लाया, खुद कर रहे श्रमदान

युद्ध स्तर पर जारी है जल शक्ति अभियान
रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रांची जिला प्रशासन द्वारा जल प्रबंधन (जल संचयन) के क्षेत्र में किये जा रहे बेहतर कार्य को सराहे जाने के बाद राज्यभर के अधिकारियों में उत्साह का संचार हुआ है। गौरतलब है कि डीसी राय महिमापत रे के निर्देशानुसार राजधानी के 18 प्रखंडों के 305 पंचायत में जल शक्ति अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। इसउ बाबत हर दिन जल संचयन हेतु सोख्ता गड्ढा, ट्रेंच कम बंद निर्माण इत्यादि का कार्य किया जा रहा है।
इस कार्य हेतु ग्रामीणों को जिला प्रशासन द्वारा जल संचयन के बारे में प्रथम चरण में ट्रेनिंग दी गयी है। जल संचयन हेतु उन्हें श्रमदान करने के लिए भी प्रेरित किया गया और इसके फलस्वरुप ग्रामीण जल स्रोतों का बेहतर प्रबंधन किया जा रहा है। डीसी खुद हर दिन न सिर्फ जल संचयन को लेकर समीक्षा कर रहे हैं, बल्कि इस बाबत सोनाहातू प्रखंड के चोकाहातु व अनगड़ा प्रखंड के नवागढ़ सहित कई जगहों पर पहुँचकर खुद श्रमदान करने के साथ ग्रामीणों को भी जल संचयन के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पीएम द्वारा झारखंड की सराहना के बाद से बाकि जिलों के उपायुक्तों द्वारा भी इस बाबत कुछ विशेष करने के लिए प्लानिंग करने में जुट गये हैं, ताकि उनके जिला की चर्चा भी पीएम अपने मन की बात में करें।
[URIS id=9499]



