आकाशवाणी रांची से सुनिए चुनावी नतीजे

रांची: आकाशवाणी रांची के समाचार सेवा प्रभाग ने मतगणना के प्रमाणिक और ताजा नतीजे देने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। देश का सबसे बड़ा रेडियो नेटवर्क आकाशवाणी पहली बार चालीस घंटे चुनाव पर लगातार विशेष कार्यक्रम ‘जनादेष’ प्रसारित करेगा। इसे गुरूवार को सवेरे सात बजे से शुक्रवार रात ग्यारह बजे तक एफ-एम गोल्ड और अन्य चैनलों पर सुना जा सकता है। इधर आकाशवाणी रांची द्वारा भी मतगणना के रूझान और परिणाम की जानकारी देने के लिए तेइस मई को विशेष चुनाव बुलेटिन प्रसारित किया जाएगा।

https://samridhjharkhand.com/counting-from-8-oclock-in-chakravyuh-security-khyangte

आकाशवाणी रांची से विशेष चुनाव बुलेटिन सुबह दस बजे, ग्यारह बजे, दोपहर बारह बजे, तीन बजे और शाम पांच बजे प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा आकाशवाणी रांची से सुबह साढ़े आठ बजे, दोपहर एक बजकर दस मिनट पर और शाम सात बजे प्रसारित होने वाला प्रादेशिक समाचार बुलेटिन दस मिनट की जगह पंद्रह मिनट का होगा। आकाशवाणी रांची से रात आठ से साढ़े आठ बजे तक मतगणना के परिणाम पर जीवंत परिचर्चा का भी प्रसारण किया जाएगा, जिसमें चुनाव विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More