रांची: मारवाड़ी युवा मंच के शिविर में 40 यूनिट रक्त संग्रह

रांची: महिला समर्पण शाखा, मारवाड़ी युवा मंच के बैनर तले शनिवार को हंसराज वाधवा स्कूल, नामकुम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस बाबत 40 यूनिट ब्लड संग्रह किया गया। गौरतलब है कि संस्था 2006 से लगातार सामाजिक व धार्मिक कार्यो में अपना अहम योगदान देते आ रही है।
मौके पर मौजूद इसके सदस्यों ने केक काटकर समर्पण की स्थापना दिवस मनाते हुए एक-दूसरे को बधाई दिया। रक्तदान शिविर में कृष्णा क्लब गणेश पूजा समिति के सदस्य सहित सेवा सदन की पूरी टीम डॉक्टर एस के सिंह के साथ मौजूद थी। मीनू अग्रवाल, सचिव, मनीषा पोद्दार, संयोजिका, सरिता बथवाल, रंजू मालपानी, शाखा संस्थापक, सुमिता लाठ, उपाध्यक्ष, सुनीता अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, निर्मला बगड़िया, ममता बोरा सहित रश्मि मालपानी व अन्य सदस्यगण मौजूद रहीं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More