साहिबगंज में ईडी की तड़के छापेमारी, भाजपा नेता के परिजन सहित तीन ठिकानों पर दबिश
3-1024x614.jpeg)
साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह 7 बजे से बड़ी कार्रवाई शुरू की। ईडी ने एक साथ तीन स्थानों पर छापेमारी की, जिनमें स्क्रैप डीलर संतोष कुमार गुप्ता का ठिकाना भी शामिल है।
संतोष गुप्ता भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध दास के चचेरे भाई बताए जाते हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से स्थानीय राजनीतिक हलकों और व्यापारियों में हलचल मच गई है। ईडी की टीमें अभी भी दस्तावेज़ों और लेन-देन से जुड़ी जानकारी खंगाल रही हैं।




