पीआरडी अधिकारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

रांची: सूचना व जनसंपर्क विभाग के निदेशक राम लखन प्रसाद गुप्ता ने गुरुवार को सूचना भवन में सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस के मौके पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस बाबत विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। मौके पर श्री गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल ने हमारे देश के एकता व अंखंडता हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उन्होंने बिखरे हुए देशी रियासतों को एकता के सूत्र में पिरो कर नए भारत का स्वरूप दिया।
निदेशक ने कहा कि उनके जन्मदिवस पर झारखंड के सभी जिलों अंतर्गत विभागीय कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। श्री गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा के प्रति हम अपना सर्वस्व को समर्पित करें, यही सरदार बल्लभ भाई पटेल के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धाजंलि होगी।
इस अवसर पर सूचना व जनसंपर्क विभाग सह मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव रमाकांत सिंह, उप सचिव मनोज कुमार, उप सचिव राजीव रंजन, सभी अवर सचिव, सभी उप निदेशक, सहायक निदेशक एवं सभी पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।




