मशरूम उगाओ, खुद खाओ और कमाओ का ट्रेनिंग दिया

रांची। कोकदोरो पंचायत के ओखरगढ़ा ग्राम में राज्य सभा सांसद परिमल नथवाणी द्वारा संपोषित संस्था चेजिंग लाइव्स ट्रांसफोर्मिंग इण्डिया सीएलटीआई द्वारा 35 एसी आईटी एक्ट के अंतर्गत एवं नेशनल कमिटी फॉर प्रोमोशन आॅफ सोसल एंड इकोनॉमिक वेलफेयर द्वारा स्वीकृत ट्रेनिंग—सह—रोजगार उपलब्धता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मशरूम उगाओ, खुद खाओ और कमाओ का उद्घाटन कोकदोरो पंचायत की मुखिया रूमिला देवी ने किया। जिसके तहत न केवल मशरूम उगाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। बल्कि रूफ टॉप खेती, आर्गेनिग खेती आदि का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं इन सब में बीपीडी एग्रीकल्चर का भी सहयोग इन्हें प्राप्त होता रहेगा। कार्यक्रम में सीएलटीआई की टीम मेंबर एवं ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी रही।



